नोएडा, दिसम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 39 औद्योगिक भूखंड की योजना के लिए 177 आवेदकों के बीच ई-नीलामी होगी। पांच दिसंबर को ई-नीलामी की प्रक्रिया से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। पहले यह ई-नीलाम चार दिसंबर को होनी थी, जिसमें प्राधिकरण ने तकनीकी कारणों से संशोधन किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग सेक्टरों में औद्योगिक भूखंड की योजना इसी साल की शुरुआत में लॉन्च की गई थी। 29 सितंबर इसमें आवेदन के लिए अंतिम तारीख तय की गई। इसके लिए 180 उद्योगों ने आवेदन किया। इनमें से एक आवेदन मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। इस आवेदक समेत तीन ने आवेदन को वापस करने और जमा धनराशि के रिफंड के लिए प्राधिकरण में पत्र दिया है। ऐसे में अब 177 आवेदकों को ई-नीलामी में शामिल होने का मौका दिया गया है। स...