नोएडा, जुलाई 19 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन लकी ड्रा के माध्यम से किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। शहर के उद्यमियों ने ई-नीलामी से आवंटन की प्रक्रिया का विरोध करना शुरू कर दिया है। उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) ने जनप्रतिनिधि - उद्यमी संवाद का आयोजन कर अपनी मांगों को प्रमुखता के आधार पर उठाया। ई-नीलामी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किए जाने से लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े कारोबारियों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,उससे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ़ महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर व एमएलसी श्रीचंद शर्मा को अवगत कराया गया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस संवाद में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक भूखंडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.