उरई, फरवरी 14 -- कालपी। संवाददाता औद्योगिक स्थान कालपी में कार्यरत उद्योग के भूखंड को जिला उद्योग केंद्र उरई के द्वारा निरस्त करने के मामले को लेकर साधना गुप्ता ने उधमियों के साथ पहुंच कर जिलाधिकारी को दिया और शिकायती पत्र सौंप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता और उधमियों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से भेंट कर शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने तीन प्लाट व हाथ कागज उद्योग के कार्य करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा आवंटित कराए गए थे। प्लाट नंबर बी1, बी2, में कागज बनाने की मशीन व स्टोर रूम तथा प्लाट नंबर ए 1 में कागज सूखने एवं कन्वर्जन का निरंतर कार्य किया जाता है। लीज डीड भी जिला उद्योग केंद्र से कर चुकी है। क्योंकि पीड़िता शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण ए - 1 प्लाट की बाउंड्री के लिए मटेरियल भी मंगवा लिया था। परंतु ...