बोकारो, अगस्त 30 -- चास प्रतिनिधि। चास के बिरसा विकास औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लार्सन एंड टुब्रो कंपनी शामिल रही। अवसर पर 30 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। जिसमें 10 इलेक्ट्रीशियन, फीटर में 20 शामिल है। इसमें सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अवसर पर कंपनी असिस्टेंट मेनेजर अस्वत अरूण शेट्टी ने छात्रों से ऑनलाइन संवाद किया। साथ ही बच्चों को कंपनी संबंधित जानकारी दिया। संस्था के संचालक शैलेश कुमार ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कहा आगे भी कैंपस लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.