हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिले में प्रस्तावित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान निफ्टेम की स्थापना को लेकर शुक्रवार को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम हाजीपुर पहुंची। जिले के राजापाकर, महुआ एवं जंदाहा प्रखंडों में कुल 1243.45 एकड़ में प्रस्तावित नए औद्योगिक पार्क के अंतर्गत राजापाकर में निफ्टेम की स्थापना के लिए टीम में शामिल उच्चाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. डी प्रवीण तथा निफ्टेम कुंडली निदेशक डॉ. एचएस. ओबेरॉय सहित उद्योग विभाग बिहार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय के निदेशक ने प्रस्तावित भूमि का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि निफ्टेम की स्थापना के लि...