मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान में उन्होंने मेगा फूड पार्क, दामोदरपुर एवं महवल लेदर पार्क का भ्रमण कर वहां संचालित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मानव संसाधन विकास से जुड़ी गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महवल लेदर पार्क में लेदर गुड्स के लिए विकसित किए जा रहे प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्लग एंड प्ले सुविधा को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.