रांची, सितम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में माइनिंग टूरिज्म के बाद राज्य सरकार अब औद्योगिक टूरिज्म की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। पर्यटन सचिव मनोज कुमार ने विश्व पर्यटन दिवस की राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि औद्योगिक टूरिज्म को लेकर विभाग द्वारा विभिन्न कंपनियों के साथ करार की बातें चल रही हैं। औद्योगिक टूरिज्म को लाने का फायदा यह होगा कि लोगों को हम यह बता पाएंगे कि लोहा की माइनिंग कैसी होती है, लोहा कैसे बनता है। पूरा प्रोसेस हम पर्यटकों को एक से दो दिन में बता पाएंगे। इसी तरह कोयला का खनन कैसे होता है, प्रोडक्शन कर कैसे उसे थर्मल पावर प्लांट भेज कर बिजली कैसे बनती है, इसकी जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा डैम का सौंदर्यकरण पर भी तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने माइनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.