मधेपुरा, जनवरी 21 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत औधोगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए चिन्हित जगह का डीएम अभिषेक रंजन ने जायजा लिया। डीएम ग्वालपाड़ा प्रखंड के बिषवाड़ी पंचायत के रही टोला और उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव का दौरा किया। इन दोनों जगहों पर औधोगिक विकास (बियाडा) के तहत जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। पिछले दिनों लश्करी गांव के किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध जताया था। किसानों ने गांव में बैठक कर बियाडा को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया। इस संबंध में किसानों ने जिलाधिकारी और अन्य को आवेदन देकर जमीन अधिग्रहण नहीं करने का आग्रह किया था। किसानों का कहना है कि उन लोगों के पास जीवन यापन के अलावा बड़ी जमीन नहीं है। किसानों ने बताया कि किसी के पास एक एकड़, 10 कट्ठा, जमीन है। किसी के पास रहने के अलावा जमीन...