गौरीगंज, फरवरी 1 -- कमरौली। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के कमरौली क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कारोबार खुलेआम जारी है। नीम, आम, शीशम और महुआ जैसी प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ियां सड़कों के किनारे कई स्थानों पर रखी रहती है। जिससे जहां यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं पेड़ों के अवैध कटान से पर्यावरण को भी खतरा बन रहा है। लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। कमरौली के रोड नंबर-4 पर दोनों ओर लकड़ी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। कई जगह आधी सड़क तक लकड़ियां रख दी गई हैं। जिससे जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़कटे जंगलों व ग्रामीण इलाकों से हरे पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से यहां लकड़ी लाते हैं और खुलेआम बिक्री की जा रही है। सड़कों के किनारे खुलेआम कीमती लकड़ियों के ढेर लगे हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.