नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने एक कॉपर वायर मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी को निशाना बनाते हुए करीब 450 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी किए गए माल की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। विश्वास नगर इलाके में रहने वाले कुनाल सिंघल ने बताया कि झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीएसआईडीसी बिल्डिंग में उनकी फैक्टरी है। 30 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे काम खत्म होने के बाद फैक्टरी बंद कर वह घर चले गए थे। अगले दिन 31 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे जब वह फैक्टरी पहुंचे तो मुख्य द्वार अंदर से बंद मिला, जिससे उन्हें शक हुआ। छत पर जाकर जांच करने पर पता चला कि लिफ्ट एंट्री का लॉक तोड़ा गया है और गेट खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइ...