आदित्यपुर, दिसम्बर 29 -- आदित्यपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के साथ कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी श्रम कानून लागू कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी योजना को कमजोर किया जा रहा है और 365 दिन रोजगार की गारंटी की भावना को खत्म कर साल में केवल 125 दिन रोजगार देने की तैयारी है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इसे गांधीवादी सोच के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस जल्द ही हर जिले और प्रखंड स्तर पर आंदोलन करेगी, ताकि केंद्र सरकार की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कामगारों से आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.