बरेली, जनवरी 29 -- शहर के औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। परसाखेड़ा और सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को तो दोपहर करीब 12 बजे गुल हुई बिजली रात करीब आठ बजे आई। इससे उद्यमियों को भारी नुकसान हुआ। उद्यमियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हल्की बारिश या मामूली आंधी आते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कभी फीडर में फॉल्ट होता है तो कभी लोकल फॉल्ट हो जाता है, जिसे दुरुस्त करने में आठ से दस घंटे लग जाते हैं। ऐसे में न केवल उनका उत्पादन प्रभावित होता है, बल्कि समय पर ऑर्डर पूरा न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि दोनों क्षेत्रों को मिलाकर करीब 200 छोटे-बड़े उद्योग हैं। इनमें कम से कम दस लीटर के हिसाब से भी जोड़ें तो 3000 लीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.