रुडकी, जनवरी 1 -- भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस ने क्षेत्र में गश्त अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र के रायपुर में एक युवक संदिग्ध घूमता नजर आया। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह खेतों के रास्ते से भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम आशुतोष निवासी रसीदगढ़ थाना भवन जनपद शामली बताया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.