शामली, दिसम्बर 7 -- कंडेला में आयोजित ग्रामीणों की पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के प्रकरण के विरोध में ग्रामीणों ने होटल आदि में अनैतिक कार्यों में रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायत में आसपास के गांव हिंगोखेडी, शेखुरापुरा व जगनपुर के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय भी लिया गया। अभी तीन दिन पहले ही एक युवती को होटल में खींचने एवं अभद्रता का मामला सामने आया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी है। इस मामले को लेकर रविवार को कंडेला मं सचिवालय भवन में ग्रामीणों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में कंडेला एवं आसपास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में होटल आदि में अनैतिक कार्य हो रहे है, इससे क्...