मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के जिलों मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें बियाडा के अंतर्गत 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने जिलों में औद्योगिक विकास के लिए भूमि अर्जन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि औद्योगिक विकास से निवेश को बढ़ावा के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित डीएम को भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत प्रारंभिक अधिसूचना शीघ्र प्रकाशित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिया कि औद्योगिक परियोजनाओं से संबंधित भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान व अन्य प्रशासनिक कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए। पारू में 70...