गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद समेत प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों की जमीन फ्री होल्ड कराने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने राष्ट्रीय स्तर पर अन्य औद्योगिक संगठनों को मिलाकर ए-20 फोरम बनाया है। इसके तहत फ्री होल्ड जमीन के लिए अभियान चलाया जाएगा। गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 12 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं। इन सभी क्षेत्रों की जमीन लीज होल्ड पर है। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि उद्यमियों को यूपीसीडा से हर कार्य की अनुमति लेनी पड़ती है। इससे समय की बर्बादी होती है। हर कार्य के लिए कानपुर जाना पड़ता है। इनको देखते हुए औद्योगिक संगठनों ने ए-20 फोरम बनाया है, जो प्रदेश में लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड कराने की पैरवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.