कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए 27,103 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश के औद्योगिक शहरों की तस्वीर बदलने का संकेत दिया है। उद्योग नगरी कानपुर के लिए यह बजट नई उम्मीदों की दस्तक है। रमईपुर से जाजमऊ तक फैले औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा की बदहाली झेल रहे उद्यमियों को अब हालात सुधरने की आस जगी है। कभी 'पूर्व का मैनचेस्टर' कहलाने वाला कानपुर आज भी प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र पर अहम स्थान रखता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि दादानगर, पनकी, फजलगंज, चौबेपुर, इस्पात नगर, चकेरी, जाजमऊ और रमईपुर जैसे औद्योगिक इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से उद्योगों की रफ्तार थामे हुए है। इस्पात नगर औद्योगिक क्षेत्र में कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं,...