फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पार्किंग स्थल की समस्या से निपटने के लिए औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार के बजट में प्रावधान किया गया है। जल्द ही एचएसआईआईडीसी(हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन) और नगर निगम प्रशासन द्वारा बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। शहर में गत वर्ष ओल्ड फरीदाबाद में बहु मंजिला पार्किंग स्थल बनकर तैयार हो गया था। जल्द ही यहां पर पार्किंग स्थल शुरू हो जाएगा। इससे ओल्ड फरीदाबाद बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। ओल्ड फरीदाबाद के अलावा भी शहर में एनआईटी-एक, एनआईटी-पांच, नेहरू ग्राउंड, सेक्टर-12, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सराय ख्वाजा बाजार, बल्लभगढ़ बाजार आदि ऐसे इलाके हैं, जहां पर पार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.