मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से उद्योगों को जोड़कर उन्हें मानव बल से सशक्त बनाने की पहल की जा रही है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उद्यमियों से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ने तथा लाभ उठाने की अपील की है। बियाडा सभागार में बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में पटना से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा उद्यमियों को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षु के रूप में जोड़कर उन्हें वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.