गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित हरियाणा से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। इसी संकल्प के साथ हरियाणा सरकार प्रदेश को औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री शनिवार को अपने धन्यवाद दौरे के तहत गांव वजीराबाद पहुंचे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर विस्तार कर रही है और आने वाले समय में बहु-ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आर्थिक प्रगति के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता और संस्कारों को सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि विश्व के अधिकांश विकसित राष्ट्र उद्योग आधारित अर्थव्यवस्था के माध्यम से आगे बढ़े हैं। हरियाणा सरकार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.