आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़ । सीडीओ परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों के अनुमोदन,अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के लिए बैठक की गई। इस दौरान संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार के 50 हेक्टेयर, पुष्प क्षेत्र विस्तार के 12 हेक्टेयर, लो-कास्ट मशरूम उत्पादन इकाई एचडीपीई वर्मीबेड एवं मौन पालन के कार्यक्रमों का समिति के सदस्यों ने अनुमोदित किया । बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, उप निदेशक उद्यान, सचिव मंडी परिषद, जिला अग्रणी बैंक एवं प्रगतिशील कृषक एवं समिति के सचिव , सदस्य जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...