टिहरी, दिसम्बर 11 -- प्रतापनगर में शोध प्रसार केंद्र एवं माली ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण कार्य का प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों के बाद इसमें सफलता मिली। इसके निर्माण से औद्यानिकी को बढ़ावा मिलेगा। औद्यानिकी के क्षेत्र में प्रदेश सम्पन्न हो सकता है, पर्वतीय क्षेत्र में कृषि औद्यानिकी में अपार संभावनाएं हैं। जिस पर कार्य करने की आवश्यकता है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रो टीएस मेहरा ने कहा कि माली ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण से प्रतापनगर क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल पौधों,जड़ी-बूटी का प्रशिक्षण देकर नर्सरी तैयार की जाएगी। यूनिवर्सिटी के डा उदय भानु प्रताप, डा पदम सिंह व कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्...