गाजीपुर, जनवरी 8 -- खानपुर। औड़िहार रेलवे स्टेशन पर शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और पांच पर पहले से बने शौचालय पूरी तरह कर्मचारियों के उपयोग में हैं, जहां आम यात्रियों की पहुंच नहीं है। स्थानीय लोगों आलोक सिंह, अमित सिंह, छोटू पाठक, गिरीश दादा सहित अन्य का कहना है कि घंटों ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को शौचालय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। माघ मेला के दौरान संगम स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। ट्रेनों की आवाजाही अधिक होने से स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.