गाजीपुर, फरवरी 19 -- सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार गांव के गंगा किनारे स्थित मां दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। पुराने बाराह बाबा मंदिर की नक्काशी युक्त पत्थरों से पुनर्निर्माण और रंग-रोगन कार्य कराया गया है। वाराणसी के दुर्गा कुंड मंदिर की तरह मंदिर का सजावट कार्य भी पूरा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विधिवत पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच स्थापना किया जाएगा। आयोजन स्थल को फूल माला और सजावट से तैयार किया गया है। वाराणसी से आए विद्वान पुजारी और विद्वतजन उपस्थित रहेंगे। समारोह में भंडारा भी होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह, सोनू सिंह, भरत सिंह, गोलू सिंह, मदन सिंह, अंकित सिंह, राहुल सिंह, ऋषू सिंह, विनोद पाठक, प्रदीप पाठक, पिंटू पाण्डेय, विक्की पाठक, पप्पू राजभर...