गाजीपुर, फरवरी 24 -- खानपुर। औड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट की सुविधा न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, बीमार, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को 42 सीढ़ियां चढ़कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाना पड़ता है। स्टेशन पर सात प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन आवागमन के लिए केवल ओवरब्रिज की सीढ़ियों का सहारा है। भारी सामान लेकर चढ़ने-उतरने में बुजुर्गों की सांस फूल जाती है। 72 वर्षीय यात्री जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सीनियर सिटीजन के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना के तहत स्टेशन में सुंदरीकरण कार्य जारी है, फिर भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। यात्रियों ने शीघ्र लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.