फिरोजाबाद, अक्टूबर 29 -- फिरोजाबाद। दीपोत्सव का त्योहार बीतने के बाद सुहाग नगरी के चूड़ी एवं कांच उद्योग में उत्पादन का पहिया घूमने लगा। दीपावली का त्योहार मना कर ज्यादातर बाहरी कारीगर और श्रमिक अपने घरों से वापस लौट आए। शहर के कारखानों में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे कारीगरों के औजार थामते ही कांच की रंग बिरंगी चूड़ियों की खनक गूंजने लगी। बताते चलें कि दीपावली के त्योहार पर शहर के चूड़ी और कांच उद्योग में सप्ताह भर का अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसी के साथ बाहरी जिलों के हजारों कारीगर और श्रमिक दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों को चले गए थे। इधर अवकाश बीत जाने के बाद बाहरी जिलों और राज्यों के कारीगर एवं श्रमिक दीपावली का त्यौहार मना कर धीरे-धीरे अपने घरों से वापस लौटने लगे हैं। अधिकांश कारीगर और कामगार अपनी ड्यूटी पर आ गए हैं। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.