लातेहार, फरवरी 12 -- लातेहार संवाददाता। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी उत्कर्ष गुप्ता बुधवार को विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग तथा एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके दायित्वों की जानकारी ली और तैयारियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की ज...