कटिहार, फरवरी 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा विभाग की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के स्थापना प्रशाखा के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रवि रंजन द्वारा कटिहार प्रखंड के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पहला मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर सरवासा का है। निरीक्षण के दौरान शिक्षकोपस्थिति पंजी में संबंधित प्रधानाध्यापक के कॉलम में आकस्मिक अवकाश अंकित मिला। हालांकि प्रखंड संसाधन केंद्र, कटिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवकाश की सूचना कार्यालय को नहीं दी गई थी और न ही ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अवकाश हेतु कोई अनुरोध दर्ज किया गया था। दूसरा मामला प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.