सहारनपुर, फरवरी 11 -- मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें सफाई व्यवस्था में कुछ कमियां दिखाई दीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड कक्ष में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और मरीजों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने आईसीयू वार्ड का भी अवलोकन किया। यहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों की देखभाल को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। मंडल...