बेगुसराय, जनवरी 20 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मौजी हरिसिंह पंचायत के शितलरामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 101 का मंगलवार को बीडीओ विकास कुमार, बीएओ ओमप्रकाश यादव एवं बीपीएम संदीप तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेविका रूपम कुमारी अनुपस्थित पाई गई। केंद्र पर बच्चे मौजूद नहीं थे और रसोई भी बंद था। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी को समय पर केंद्र खोलने और नामांकित बच्चों की संतोषजनक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अलावा बच्चों को पौष्टिक आहार देने पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। उसके बाद बीडीओ ने सीडीपीओ अनूप जयसवाल को अनुपस्थित सेविका पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में सीडीपीओ से फोन द्वारा संपर्क किया ...