नोएडा, दिसम्बर 3 -- -पुलिस आयुक्त ने मंगलवार रात नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो बार निरीक्षण कराया -पर्यवेक्षण में लापरवाही पर डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया नोएडा, संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के प्रमुख स्थानों पर तैनात किए गए 10 पुलिसकर्मी मंगलवार रात औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी को निलंबित कर दिया गया। डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तर से निगरानी तंत्र बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कमिश्नरेट की सीमाओं एवं सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आवश्यकता के अनुसार पीआरवी वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलि...