बोकारो, फरवरी 19 -- एसपी हरविंदर सिंह बुधवार को टाउन डीएसपी आलोक रंजन के साथ औचक निरीक्षण पर सेक्टर छह थाना पहुंचे। इस मौके पर थानेदार इंस्पेक्टर संगीता कुमारी अपने टीम के साथ मौजूद थी। एसपी ने दैनिक पंजीका के जरिए थाने से निष्पादित काम का निरीक्षण किया। कई तरह का दिशा निर्देश भी दिया। कहा कि थाना अपने वाले हर फरियादी की बात को सुने. उनकी पीडा को समझते हुए समस्या का समाधान करें। पीड़ित पक्ष को केंद्र बिंदु में रखकर जांच आगे बढ़ाए, निश्चित तौर पर पीड़ित पक्ष न्याय से जुड़ेगा। फरियादी परेशानी की स्थिति में ही थाना की शरण में आते है. इसके अलावे क्षेत्र में गश्ती की स्थिति का जायजा लिया. क्षेत्र में गश्ती को बढाने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर भी नजर बनाये रखने की बात कही. समय पर केस के निष्पादन की बात कही. मौके पर थाना...