गिरडीह, फरवरी 14 -- औचक निरीक्षण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे क्षेत्रीय उप निदेशक, गड़बड़ी देख भड़के बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ एसपी मिश्रा एवं उनकी टीम ने निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ शाकिब जमाल उपस्थित नहीं थे। इस दौरान टीम को कई गड़बड़ी मिली। टीम ने पाया कि अस्पताल के रखरखाव के विभाग की ओर से 63 लाख रुपए अस्पताल को मिला था परंतु वह पैसा कहां खर्च हुआ इसका लेखपाल के पास कोई हिसाब नहीं है। जब टीम ने खर्च किए पैसा का बिल मांगा तो लेखपाल बच्चू पासवान कोई कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने कहा कि जब 63 लाख अस्पताल के रखरखाव में खर्च हुआ तो अस्पताल के सभी खिड़की का कांच टूटा क्यों है। लेखपाल के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई...