कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र के महानंदा नदी में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जिला खनन विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की । छापेमारी में महानंदा नदी में 1 पोकलेन, 4 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर सहित 10 वाहन को जब्त किया गया। खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में कदवा और सालमारी थाना का सहयोग लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के वाहनों को जब्त करने के बाद आरोपियों के 10 वाहनों के खिलाफ 50 लाख का दंड आरोपित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ कदवा थाना में खान निरीक्षक द्वारा केस दर्ज किया गया है। कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...