गिरडीह, फरवरी 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर लगाए गए चापकल एवं जलमीनारों के खराब रहने से यह स्थिति बनी हुई है। पंचायत के उप मुखिया जितेन्द्र कुमार महतो ने इसे लेकर शुक्रवार को बीडीओ निशा कुमारी से मुलाकात कर आवेदन सौंपकर इस मामले में पहल किए जाने की मांग की है। उप मुखिया ने बताया कि गर्मी के मौसम का आगमन होनेवाला है। खराब पड़े चापाकल एवं जलमीनारों की मरम्मति समय रहते नहीं होने पर ग्रामीणों को और भी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आवेदन के अनुसार, पंचायत के ग्राम दामा में जयलाल महतो के घर के सामने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दामा परिसर में, बंगाली टोला, सामुदायिक भवन के सामने चापाकल खराब है। राजेश बंगाली के घर के सामने जलमीनार खराब है और चापाकल भी बंद ह...