गिरडीह, फरवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा में मंगलवार को हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का प्राथमिक इलाज बगोदर स्थित ट्रामा सेंटर में किया गया। मृतक का नाम इंद्रदेव तुरी है तथा वह हजारीबाग जिला के बरकट्ठा थाना अंतर्गत गैड़ा बसरवा का रहनेवाला था। इलाज के दौरान हजारीबाग में उसकी मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरी की ओर जा रहे ऑटो को उसी दिशा में जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसपर सवार ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर के अलावा इंद्रदेव तुरी, नारायण तुरी एवं एक अन्य शामिल है। इसमें इंद्रदेव तुरी को गंभीर चोट लगी थी। बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.