ललितपुर, दिसम्बर 2 -- ललितपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक युवतियों को 'ओ' लेबल, 'सीसीसी' कम्प्यूटर प्रशिक्षण करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार दिसंबर कर दी गयी। इच्छुक व्यक्ति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उप्र की वेबसाइट पर आवेदन करके उसकी एक हार्ड काफी विभाग में अवश्यक जमा कराएं। 'ओ' लेबल प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा 'सीसीसी' कम्प्यूटर प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य, इण्टरमीडियट उत्तीर्ण और अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रूपया से अधिक न होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...