नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अरिजीत सिंह के सिंगिंग से दूरी बनाने के फैसले के बाद आमिर खान का उनके घर पहुंचना सबको चौंका रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हैं जिनमें आमिर खान अरिजीत के जियागंज मुर्शिदाबाद के घर जाते दिख रहे हैं। इतना आमिर ने छत पर पतंग भी उड़ाई और बताया जा रहा है कि अरिजीत के साथ लंच पर बातचीत की। दोनों के बीच क्या बाते हुईं, ये पता नहीं चल सका है।आमिर ने उड़ाई पतंग आमिर खान कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है। अब उनके अरिजीत सिंह के घर वाले वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सिंगर से मिलने उनके होम टाउन गए और साथ में बढ़िया वक्त बिताया। X पर एक पोस्ट है जिसमें लिखा है, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान सिंगर अरिजीत सिंह के घर जियागंज, मुर्शिदाबाद पहुंचे। एक और क्लिप के साथ कैप्शन है, आमिर ख...