पीलीभीत, फरवरी 12 -- बिलसंडा। ओड़ाझार गांव में रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रास्ते के बीचोबीच किये गए पक्के निर्माण को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त करा दिया। लेखपाल रूपेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी रामबहादुर, रघुवीर समेत कई लोगों अवैध निर्माण पर पूर्व में नोटिस दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी निर्माण नही हटाया। जिसके बाद निर्माण ध्वस्त कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...