प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। हाईकोर्ट की ओर से एसआरएन अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन को स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत सोमवार को एसीएम प्रथम अविनाश यादव ने अस्पताल का निरीक्षण किया। एसीएम निरीक्षण के दौरान जब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग पहुंचे तो वहां लेबर रूम में एसी न चलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से वार्ड की समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कहा कि ओह! इतनी गर्मी में महिलाएं लेबर रूम में कैसे रहेंगी..। प्री-लेबर रूम में एक और लेबर रूम में दो एसी लगे हैं लेकिन सभी खराब थे। प्री-लेबर रूप में आठ महिलाएं भर्ती थीं लेकिन मात्र एक कूलर लगा था। इस बारे में एसीएम ने डॉ. नीलम सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि रिपयेरिंग की स्वीकृत मिल गई है जल्द ही सही हो जाएगा। डॉक्टरों की अनु...