मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- मुरादाबाद। गुरुवार आधी रात से पहले ही छाए घने कोहरे ने शुक्रवार पूर्वान्ह तक जिंदगी की रफ्तार पर असर डाला। ओस की बूंदों पर सवार होकर आए कोहरे ने इस बार फॉग ही छाने का एहसास कराया। कोहरे के स्मॉग की शक्ल में सामने आने जैसी स्थिति नजर नहीं आई क्योंकि, कोहरे के बीच शहर में हवा की गुणवत्ता ठीकठाक रही। शुक्रवार सुबह कोहरे के बीच शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सवा सौ दर्ज किया गया। जिसके चलते शहर वायु प्रदूषण के यलो जोन में रहा। यलो जोन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीकठाक स्थिति है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद में सात स्थानों पर अत्याधुनिक उपकरण के जरिये हवा की मॉनिटरिंग कर रहा है। शुक्रवार को सभी जगहों पर हवा की गुणवत्ता ठीक स्थिति में रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.