आरा, दिसम्बर 15 -- -पंचायत भवन बनाने के लिए भी ग्रामीण दान कर चुके हैं जमीन बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया प्रखंड की ओसाई पंचायत में पंचायत सरकार भवन तक जाने के लिए ओसाई गांव के ग्रामीणों की ओर से अपने रुपये से मिट्टी भराई कर रास्ता बनाया जा रहा है। रविवार को यह कार्य जोरों पर देखा गया। ओसाई गांव पंचायत में सबसे बड़ा है, जिसमें सात वार्ड हैं। ओसाई गांव जाने के लिए सड़क व रेल सुविधा है। लेकिन विडंबना यह थी कि यहां पंचायत सरकार भवन तक जाने के लिए रास्ता नहीं था तो ग्रामीणों ने अपना रैयती जमीन देकर खुद से मिट्टी भराई कर रास्ता बनाने का काम कर दिया गया है। इसे लेकर रविवार को सैकड़ों ग्रामीण पहुंच रास्ता बनाने में जुटे रहे। समाजसेवी माले नेता हरेंद्र सिंह कुशवाहा की ओर से पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए सरकारी जमीन कम होने पर राज्यपाल के...