बरेली, दिसम्बर 20 -- नवाबगंज। किसानों का बकाया भुगतान न होने पर शासन ने ओसवाल चीनी मिल की आरसी जारी कर दी है। जिसपर तहसील प्रशासन ने चीनी मिल की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। अब चीनी मिल परिसर में बने भवनों की भी नीलामी होगी। डीएम ने पीडब्लूडी को भवनों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का पिछले दो वर्षों का 70 करोड़ रुपये बकाया है। जिसे लेकर शासन ने चीनी मिल की आरसी जारी कर दी है। तहसील प्रशासन को आरसी मिलने के बाद चीनी मिल की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। अब चीनी मिल परिसर में बने भवनों की भी नीलामी होगी। जिसके लिए डीएम ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को पत्र भेजकर भवनों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम का पत्र मिलने के बाद अधिशासी अभियंता ने पीडब्लूडी के सहायक अभियंता आकाश मित्त...