नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। झटीकरा रोड स्थित ओशो धाम में गुरुवार को 'डिसाइपल डे' पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। ओशो की पहली शिष्या मा योग लक्ष्मी के जीवन पर आधारित रशीद मैक्सवेल की पुस्तक द ओनली लाइफ से अंश पाठ किया गया। साथ ही कलाकार हीरल सिंघल की प्रदर्शनी डिवाइन इंटरवेंशन का उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी में ध्यान और आंतरिक शांति पर आधारित 15 चित्र प्रदर्शित हैं। यह 11 मार्च तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में अनुयायी और कला प्रेमी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.