जहानाबाद, सितम्बर 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। उमता धरनई थाना क्षेत्र के ओवा गांव में सोमवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से उर्मिला देवी पति उपेंद्र यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने चार पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष से अनीता देवी पति संजय कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें सात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना का कारण घर के निकट ईट रखना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.