लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- निघासन ढखेरवा हाईवे पर रविवार रात ओवर हाइट व ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से हाइवे से टांडा गांव जाने वाला रास्ता जाम हो गया। सोमवार सुबह हाइड्रा की मदद से रास्ते से गन्ना हटाया गया तब जाकर टांडा त्रिकौलिया जाने वाला रास्ता खुल सका। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, अगर घटना दिन में हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि टांडा मोड़ पर भीड़भाड़ रहती है। बेलरायां मिल के सिसैया सेंटर से गन्ना लेकर जा रहा ट्रक (यूपी 25 टी 8937) अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक टांडा मोड़ के पास पलट गया। ट्रक में भरा गन्ना टांडा जाने वाले रास्ते पर फैल गया। गन्ना पड़ा होने से सुबह तक टांडा जाने वाला रास्ता बंद रहा। राहगीर इधर उधर के रास्तों से निघासन ढखेरवा हाईवे तक पहुंचे। ट्रक में भरा गन्ना हाईवे के किनारे ही गिरा जिससे हाई...