इटावा औरैया, मार्च 21 -- इटावा, संवाददाता। नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे पर ओवर स्पीडिंग करने वाले अब सावधान हो जाये। एसएसपी के निर्देशन में इटावा पुलिस तेज रफ्तार वाहनों का स्पीड रडार गन से चालान कर रहीं है। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन एवं सीओ यातायात आयुषी सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने जिले से गुजरे नेशनल हाइवे पर तेज गति से वाहन चलाने वाले ड्राइवर के खिलाफ स्पीड रडार गन के माध्यम से कार्यवाही की। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस का लक्ष्य वाहनों की गति को कम कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। स्पीड रडार गन से दूर से वाहन की रफ्तार को कैच कर तय सीमा से अधिक स्पीड होने पर पास आने पर चालान की कार्रवाई कर दी जाती है, इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन कर तेज गति से आ रहे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.