हमीरपुर, फरवरी 19 -- कुरारा। कदौरा में चल रही मौरंग खदानों से ओवर लोड ट्रक कस्बे की तरफ मौरंग लेकर धड़ल्ले से आ रहे हैं। मगर इस ओर एआरटीओ विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। जिसके चलते आये दिन ओवर लोड ट्रकों के कस्बे में दिन में आने से राहगीर भयभीत नजर आते हैं। जिससे बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स महंगे दामों में मौरंग बेंचकर मुनाफा कमा रहे हैं। चेयरमैन आशारानी कबीर ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर सड़क किनारे किसी भी तरह से कोई कब्जा जमाए हुए हैं तो उसे हटवाया जाएगा। वही थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि अवैध या ओवरलोड खनन का काम खनन विभाग व ट्रैफिक का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...