संभल, जनवरी 6 -- समाजहित संरक्षण समिति के अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा ने ओवर लोड गन्ना ट्रकों पर प्रतिबंध को लेकर एआरटीओ को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि असमोली मिल व अन्य गन्ना मिल के ओवर लोड गन्ना ट्रक, सड़कों पर चल रहे हैं। इन ट्रकों में बॉडी से छह फिट गन्ना भरा जाता है। बीते वर्ष कई ओवर लोड गन्ना ट्रक असमोली मिल चौराहे पर व अन्य जगहों पर पलट चुके हैं। जिसमें कई जाने भी जा चुकी हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर संस्था द्वारा पहले भी ज्ञापन देकर आवाज उठाई है। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान संजीव सहारा, महीपाल सिंह, जयपाल सिंह, नितिन शर्मा, जोगेन्द्र शर्मा, अंजार, इमरान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.