जमुई, फरवरी 23 -- जमुई, प्रतिनिधि। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की कवायद शुरू हुई थी। शुरुआती दिनों में इसका असर भी दिखा, लेकिन अब फिर पुरानी व्यवस्था लौटती नजर आ रही है। नियमों का पालन कर अंडरलोड वाहन चलाने वाले चालकों को तरह-तरह से परेशान किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं, जबकि कथित तौर पर 'सिस्टम' में शामिल वाहन मालिकों को ओवरलोड चलाने की छूट मिल जाती है। जमुई में पासिंग गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत बताया जाता है कि कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। परिवहन विभाग के अधिकारी इन आरोपों से इनकार करते हैं, लेकिन समय-समय पर ऐसी खबरें सामने आती रही हैं। तीन दिन पहले नर्मदा इलाके में ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ने की कार्रवाई के दौरान एक चालक की मौत हो गई। इस मामले में जमुई थाना में परिवहन विभाग की एक पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.